{"_id":"5fc1d361f68efa596b6fcd23","slug":"fourth-murder-in-ballia-last-24-hours-old-man-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिछले 24 घंटे में चौथी हत्या से सनसनी, अधेड़ की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिछले 24 घंटे में चौथी हत्या से सनसनी, अधेड़ की गला रेतकर हत्या
Sat, 28 Nov 2020 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिछले 24 घंटे में चौथी हत्या का मामला सामने आया है. शुक्रवार की रात चौथे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। इस बार शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू बहेरी में 50 वर्षीय अधेड़ की गला रेत कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी तब हुई जब अधेड़ की पत्नी शादी समारोह से घर वापस लौटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी सुरेश प्रताप सिंह न्यू बहेरी में मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहे थे। शुक्रवार को पत्नी किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। देर रात लगभग 11.45 बजे जब वह वापस लौटी तो मकान के सामने लॉन में पति की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो अधेड़ का गला काटा गया था। उनके गले में वायरिंग में काम आने वाला तार भी लिपटा मिला है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शहर कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। मिलते ही केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।