फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four tourists from Andhra Pradesh drowned in ganga in varanasi during bathing search for two continues

Varanasi: आंध्रप्रदेश के चार श्रद्धालु नहाते वक्त उफनाई गंगा में डूबे, दो को मल्लाहों ने बचाया

Sun, 16 Oct 2022 04:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 04:55 PM IST
सार

वाराणसी के केदारघाट पर रविवार सुबह पिंडदान करने पहुंचे आंध्रप्रदेश के चार पर्यटक गंगा स्नान के दौरान डूब गए। मौके पर मौजूद मल्ल्हों ने किसी प्रकार दो लोगों को बचा लिया लेकिन बाकी दो लोगों का पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Four tourists from Andhra Pradesh drowned in ganga in varanasi during bathing  search for two continues
गंगा में डूबे पर्यटकों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केदारघाट पर केदारघाट पर रविवार सुबह दो श्रद्धालु गंगा में डूब गए। वहीं, दो को मल्लाहों ने बचाया। भेलूपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रही है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ही परिवार के रिश्तेदार 15 लोगों का दल पिंडदान और काशी भ्रमण पर आया है। परिजन घाट किनारे ही गंगा की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


विशाखापट्टनम निवासी एम रब्बुल रेड्डी अपने परिजनों और रिश्तेदारों के संग शनिवार की शाम भेलूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आए। पिंडदान, काशी भ्रमण के नाम पर कमरा बुक कराया। सुबह में सभी केदार घाट पर गए। इस बीच रब्बुल रेड्डी (65) और उनका भाई गोपाल कृष्ण रेड्डी (48), एमएम वेंकट रेड्डी (29) और उसका साला सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी (21) ने नहाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


चारों गंगा में उतर गए। इस बीच बुजुर्ग रब्बुल रेड्डी और सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी गहरे पानी में चले गए, जिन्हें बचाने के लिए आगे आए गोपाल और एमएम वेंकट रेड्डी भी डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद मल्लाहों ने तुरंत गंगा में छलांग लगाकर गोपाल और एमएम वेंकट को बचाया लेकिन रब्बुल रेड्डी और सत्यमणि वेंकटेश्वर गंगा में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी के नाविकों के लिए खुशखबरी, घटने लगा गंगा का जलस्तर, देव दीपावली पर अच्छी आमदनी की उम्मीद

एक दूसरे को बचाने में डूबे

यह सूचना मिलते ही भेलूपुर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। आसपास के नाविकों ने भी खोजबीन शुरू की। देर शाम तक एनडीआरएफ और जल पुलिस ने केदार घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक खोजबीन की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका।

घाट पर मौजूद मल्लाह बाबू साहनी ने बताया कि सुबह के समय कुछ लोगों ने मना भी किया था कि घाट की सीढ़ियों से बहुत आगे न जाइएगा। हालांकि नहाने की धुन में सभी आगे निकल गए। एक दूसरे को बचाने में सभी डूबने लगे थे।

दूसरे दिन वरुणा से बरामद हुआ ऑटो चालक का शव 

वरुणा नदी में शनिवार को डूबे ऑटो चालक गौतम राम (35) का शव रविवार की सुबह दो किमी दूर पिपराहवा घाट से एनडीआरएफ ने बरामद किया। मौके पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

नदेसर के घौसाबाद निवासी ऑटो चालक गौतम राम शनिवार की सुबह चौकाघाट स्थित वरुणा नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने चौकाघाट पुल को जाम भी किया था। सुबह आठ बजे एनडीआरएफ की टीम ने नक्खीघाट के आगे पिपरहवा घाट के पास शव को बरामद किया गया। वहीं, शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed