फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four news police station and five new police picket will be open in varanasi

वाराणसी में चार नए थाने और पांच नई पुलिस चौकी बनेंगी

Wed, 05 Apr 2017 11:48 AM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
four news police station and five new police picket will be open in varanasi
file photo - फोटो : अमर उजाला
शहर के बढ़ते दायरे और बढ़ती आबादी को देखते हुए वाराणसी  में चार नए थाने और पांच नई पुलिस चौकियां जल्द खोली जाएंगी। इनके लिए चिह्नित जमीन पुलिस महकमे को मिलने के बाद इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि नए थानों और पुलिस चौकियों की कार्ययोजना शासन से हरी झंडी मिलते ही मूर्त रूप ले लेगी। 
जिले में अभी 25 थाने और 90 पुलिस चौकियां हैं। प्रस्ताव के तहत बजरडीहा, कैंट रोडवेज, चितईपुर और पुराना पुल पुलिस चौकी को थाना बनाया जाएगा। इन चारों नए थानों के लिए पुलिस विभाग को जमीन मिल गई है।
विज्ञापन


वहीं, भेलूपुर थाना क्षेत्र में अस्सी घाट, रोहनिया में अखरी, सारनाथ में सथवां, चोलापुर में दानगंज और कपसेठी में कालिका धाम पुलिस चौकी बनाई जाएगी। अखरी चौकी के लिए जमीन मिल गई है, जबकि अस्सी घाट, सथवां, दानगंज और कालिका धाम के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह थाने और एक चौकी नए सिरे से बनेगी
लोहता, रोहनिया, फूलपुर, चौबेपुर, मिर्जामुराद और रामनगर थाने के साथ ही अर्दली बाजार पुलिस चौकी का भवन जर्जर हैं। इन थानों और चौकी की पुरानी इमारत गिराकर नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की गई है।

इसके साथ ही जंसा थाने में बैरक, लंका थाना के पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था और फूलपुर थाने में प्रशासनिक भवन बनाने का अनुरोध सरकार से किया गया है।

अब चौकी प्रभारी का भी सीयूजी नंबर

हल्के के दरोगा का तबादला होते ही नए प्रभारी का मोबाइल नंबर जानने के लिए इलाकाई लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। परेशानी की यह बात अब नहीं रहेगी। अब दरोगा आते-जाते रहें लेकिन चौकी प्रभारी का भी थानेदार की तरह स्थायी सीयूजी नंबर होगा। एसएसपी के अनुसार 50 से अधिक पुलिस चौकी प्रभारियोें को सीयूजी नंबर दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed