फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four lane road will be built from Pandeypur intersection to Ring road PM will lay foundation stone of six lane project from Rohaniya to Lahartara Varanasi

वाराणसी: पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक बनेगी फोरलेन सड़क, रोहनिया से लहरतारा तक सिक्सलेन परियोजना का पीएम करेंगे शिलान्यास

Tue, 21 Dec 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Dec 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Four lane road will be built from Pandeypur intersection to Ring road PM will lay foundation stone of six lane project from Rohaniya to Lahartara Varanasi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

वाराणसी शहर की बाहरी सड़कों को दुरुस्त करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग शहर के आंतरिक मार्गों को चौड़ा करने में जुट गया है। आजमगढ़ से वाराणसी को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन किए जाने की तैयारी है। पांडेयपुर चौराहे से आवास विकास कालोनी होते हुए आजमगढ़ मार्ग और पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक फोरलेन करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 82 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है। इसके साथ ही कचहरी से संदहा मार्ग को नौ किलोमीटर तक फोरलेन बनाने के लिए 115 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों को चौड़ा करने के साथ ही उन्हें संवारने का अभियान लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया है। बाबतपुर मार्ग की तर्ज पर रोहनिया से लहरतारा तक सिक्सलेन परियोजना का 23 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही अब आजमगढ़ मार्ग चौड़ा कर प्रवेश मार्ग को सुंदर किया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने पांडेयपुर से रिंग रोड तक 6.5 किलोमीटर और काली माता मंदिर से आवास विकास कालोनी होते हुए आजमगढ़ मार्ग तक 2.40 किमी तक सड़क को फोरलेन करने के लिए निविदा जारी कर दी है। इस मार्ग के बनने के बाद आजमगढ़ से आने वाले लोगों को शहर तक पहुंचाना आसान होगा। इस निविदा पर 28 दिसंबर तक कार्यदायी संस्था के चयन का निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदहा मार्ग पर भी 28 तक होगा निर्णय
कचहरी से आशापुर होते हुए संदहा तक 9.235 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ाकर फोरलेन करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 115 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसमें 28 दिसंबर तक निविदा खोली जाएगी। माना जा रहा है कि नए साल में दोनों ही सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

पांडेयपुर से रिंग रोड तक 6.5 किमी और कचहरी से संदहा तक 9 किमी सड़क के फोरलेन किए जाने का टेंडर जारी किया गया है। 28 दिसंबर को निविदा खोल जाएगी और कार्यदायी संस्था का चयन कर काम शुरू किया जाएगा। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed