फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four flights cancelled and seven delayed from Varanasi airport due to bad weather and operational issues

UP: वाराणसी एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द, सात विमान विलंबित; मौसम की खराबी और ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह

Fri, 05 Dec 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 05:58 AM IST
सार

Varanasi News: ठंड और कोहरे का असर हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। आए दिन विमान लेट हो रहे हैं। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर घंटों-घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Four flights cancelled and seven delayed from Varanasi airport due to bad weather and operational issues
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Babatpur Airport Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौसम की खराबी और ऑपरेशनल कारणों से बृहस्पतिवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की 11 उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। ऑपरेशनल कारणों से जहां 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, वहीं 7 उड़ानें निर्धारित समय से घंटों देर से उड़ान भरेंगी। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सभी उड़ानों में देरी ऑपरेशनल कारणों से हुई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके पहले बुधवार को इंडिगो की आठ और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कुल 11 महत्वपूर्ण उड़ानें निर्धारित समय से कई घंटे विलंबित रहीं।

विज्ञापन

इन सभी एयरलाइंस की रद्द की गई उड़ानें

  1. फ्लाइट 6ई-626 : वाराणसी–दिल्ली 12:05 बजे निरस्त
  2. फ्लाइट 6ई-7739 : वाराणसी–लखनऊ 3:45 बजे निरस्त
  3. फ्लाइट 6ई-5040 : वाराणसी–दिल्ली 3:45 बजे निरस्त
  4. फ्लाइट 6ई-6044 : वाराणसी चेन्नई 9:20 बजे निरस्त

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त सभी उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द की गई हैं।

ये विमानें विलंबित

  1. एयर इंडिया एआई-1870 (वाराणसी–दिल्ली) 12:40 बजे की बजाय 1:35 बजे
  2. स्पाइसजेट एसजी-526 (वाराणसी–पुणे) 2:55 बजे की बजाय 5:10 बजे
  3. स्पाइसजेट एसजी-719 (वाराणसी–दिल्ली) 12:40 बजे की बजाय 4:15 बजे
  4. इंडिगो 6ई-2321 (वाराणसी–दिल्ली)1:00 बजे की बजाय 3:15 बजे
  5. इंडिगो 6ई-6227 (वाराणसी–हैदराबाद) 2:45 बजे की बजाय 4:55 बजे
  6. स्पाइसजेट एसजी-526 (वाराणसी–पुणे) 2:55 बजे की बजाय 17:10 बजे
  7. इंडिगो 6ई-0144 (वाराणसी–बेंगलुरु) 3:30 बजे की बजाय 5:15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed