फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four Criminal who committed theft in broad daylight were arrested from Patna

Varanasi: दिनदहाड़े चोरी करने वाले चार बदमाश पटना से गिरफ्तार, कार से रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

Sun, 19 Feb 2023 08:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 08:28 PM IST
सार

 अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को पटना से वाराणसी की सिगरा थाना और बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों के पास से 1,88,300 रुपये, इनोवा कार, सोने-चांदी के जेवर, चांदी के पांच सिक्के और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Four Criminal who committed theft in broad daylight were arrested from Patna
पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार से रेकी कर घरों से दिनदहाड़े नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चुराने वाले पटना के अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश सिगरा थाना और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। बदमाशों की शिनाख्त बिहार के पटना के शाहगंज कसाईटोला के मोहम्मद शाहबान, वाकरगंज के टीपू सुल्तान व न्यू अजीमाबाद कॉलोनी के रियाज अंसारी और दिल्ली की जनता मजदूर कॉलोनी सीलमपुर के अफजाल अंसारी के तौर पर हुई है। चारों के पास से 1,88,300 रुपये, इनोवा कार, सोने-चांदी के जेवर, चांदी के पांच सिक्के और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते 15 फरवरी को अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी निवासी विमलेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके चोर उनके घर से दिनदहाड़े नकदी, जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए हैं।

विज्ञापन

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह के नेतृत्व में काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी अमीर बहादुर सिंह और कांस्टेबल अमित यादव व युवराज सिंह की टीम गठित की गई। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से सामने आया कि चोरी करने वाले पैदल ही रेलवे स्टेशन की पार्किंग की ओर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरों की फुटेज की मदद से ही बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक इनोवा कार चिह्नित हुई। इंस्पेक्टर राजू सिंह इनोवा कार का पता लगाकर पटना पहुंचे और वहां के सुल्तानगंज थाने की पुलिस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

पटना में रहता है सरगना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में 8 लोग हैं। गिरोह का सरगना मोहम्मद कैफी पटना में आलमगंज में रहता है। गिरोह के सदस्य बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक कार से ही घूमते रहते हैं। कॉलोनियों और अपार्टमेंट में बंद घर दिखते हैं तो उसका ताला तोड़ कर चोरी करते हैं।

आरोपियों ने कहा कि 15 फरवरी को सभी ने कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अपनी कार खड़ी की थी। फिर पैदल ही अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी आए। कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के प्रथम तल के फ्लैट का ताला बंद दिखा तो उसे तोड़ कर चोरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed