फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foundation arrived to take custody of camels in varansi police refuse

Varanasi News: तस्करों से बचाए गए ऊंटों की कस्टडी लेने पहुंचे फाउंडेशन के पदाधिकारी, पुलिस ने किया इंकार

Sat, 30 Jul 2022 10:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 10:21 AM IST
विज्ञापन
Foundation arrived to take custody of camels in varansi police refuse
अहाते में बंद ऊंट - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रामनगर पुलिस की निगरानी में रखे गए 15 ऊंटों की कस्टडी लेने के लिए शुक्रवार को गौ ज्ञान फाउंडेशन के पदाधिकारी रामनगर थाने पहुंचे। कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कस्टडी लेने की मांग की, लेकिन पुलिस ने ऊंटों को कस्टडी देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


दोपहर में एक बजे फाउंडेशन के अंकुर शर्मा और स्वाती बलानी सहित अन्य लोग थाने पहुंचे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों से रामनगर थाने के पुलिसकर्मियों से काफी बहस हुई। पुलिस ने आदेश सुरक्षित का हवाला देते हुए ऊंटों को देने से इंकार किया। अधिवक्ता सौरभ तिवारी के अनुसार पुलिस ने 15 ऊंटों की कस्टडी नहीं दी। यह बहुत गंभीर मामला है, शनिवार को एसीजेएम-प्रथम न्यायालय को पूरे मामले से अवगत कराऊंगा।
विज्ञापन

पढ़ेंः बांग्लादेश तक फैला है तस्करों का जाल: काशी में लाचार हैं 'रेगिस्तान के जहाज', एक माह से हाते में बंद हैं सभी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की तरफ से एसीजेएम-प्रथम के आदेश के विरुद्ध निगरानी याचिका दाखिल की गई है, लेकिन सत्र न्यायालय द्वारा अवर न्यायालय (एसीजेएम) कोर्ट के आदेश पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। ऐसी परिस्थिति में एसीजेएम-प्रथम न्यायालय का आदेश प्रभाव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed