फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fortuner caught with 75 lakhs was purchased in Patna at Varanasi's Lanka address

पटना में 75 लाख के साथ पकड़ी गई फॉर्च्यूनर वाराणसी के लंका के पते पर खरीदी गई थी

Sat, 03 Oct 2020 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fortuner caught with 75 lakhs was purchased in Patna at Varanasi's Lanka address
बरामद रुपये - फोटो : अमर उजाला

पटना में जिस फार्च्यूनर से 75 लाख रुपये बरामद हुए, वह लंका स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट के पते पर संजय कुमार सिंह के नाम से खरीदी गई थी। होटल व्यवसायी संजय रोहतास के रहने वाले हैं और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, गुरुवार को लंका स्थित संजय के फ्लैट पर ताला लटका मिला। वहीं, फ्लैट के अगल-बगल अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग संजय के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे सके। उधर, वाराणसी पुलिस का कहना है कि इस संबंध में बिहार पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।
विज्ञापन


बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। बुधवार की रात पटना के बिस्कोमान के समीप यूपी 65 सीआर 7000 नंबर लिखी एक फार्च्यूनर दिखी तो पुलिस ने उसे रुकवाया। चेकिंग में वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में धुत मिला, जबकि उसके अंदर एक बैग में 75 लाख रुपये और राजद का झंडा और पंफलेट आदि बरामद हुआ। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पुलिस वाहन और पैसे के साथ नशे में धुत चालक को हिरासत में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन मालिक रोहतास निवासी संजय कुमार सिंह हैं। इस संबंध में पटना के सदर एसडीओ नितिन सिंह ने बताया कि पैसा और वाहन जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है।

Fortuner caught with 75 lakhs was purchased in Patna at Varanasi's Lanka address
राजद नेता - फोटो : अमर उजाला

संजय को नोटिस जारी कर उनसे उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। पुलिस की एक टीम रोहतास स्थित उनके घर पर भी गई थी। आयकर विभाग की रिपोर्ट और संजय के जवाब के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार जाने वाले मार्गों पर बढ़ाई गई पुलिस की चौकसी


बिहार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेशनल हाईवे-दो पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि रामनगर, लंका, रोहनिया और मिर्जामुराद थाने की पुलिस को नेशनल हाईवे-दो पर अतिरिक्त सतर्कता के साथ पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है।

कहा गया है कि शराब की अवैध खेप बिहार की ओर किसी भी सूरत में जाने न पाए। मुखबिर तंत्र सक्रिय रहे और पुलिस को किसी वाहन में भारी मात्रा में नकदी ले जाने की सूचना मिले तो उसे चेक किया जाए। हालांकि चेकिंग के नाम पर किसी को परेशान करने या दुर्व्यवहार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। इसी तरह से आदमपुर थाने की पुलिस को भी अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed