{"_id":"5bd9c971bdec2269bb41fe74","slug":"former-mp-son-wife-died-in-hospital-during-childbirth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः पूर्व सांसद के बहू की अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत, 10 दिन पहले थाने में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पूर्व सांसद के बहू की अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत, 10 दिन पहले थाने में हुई थी शादी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद की बहू का शादी के 10वें दिन हुई मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद और मिर्जापुर के सुरक्षित छानवे विधान सभा सीट से दो बार विधायक रहे भाई लाल कोल की बहू नंदनी की मंगलवार की देर रात प्रसव के दौरान मौत हो गई। जबकि जन्मी बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। नंदनी की शादी 10 दिन पूर्व ही पूर्व सांसद के बेटे से हुई थी। यह शादी काफी चर्चा रहा में था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ऑपरेशन के बाद होने लगा दर्द
mirzapur
- फोटो : amar ujala
डॉक्टर के मुताबिक, नंदनी की मौत खून की कमी के कारण हुआ है। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व सांसद के बहू की मौत की खबर लगते ही चिकित्सालय प्रशासन सकते में आ गया। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गरम हो गया।
खूब चर्चा में रही थी ये शादी
love
लालगंज थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी एवं पूर्व सांसद भाईलाल कोल के बेटे पंकज का गांव के ही एक युवती नंदनी (22 वर्ष) से पिछले चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
गत महीने नंदनी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस के सहयोग से 21 अक्तूबर को मंदिर में नंदनी और पंकज की शादी करा दी थी। शादी के दस दिन बाद ही मंगलवार की सुबह नंदनी को प्रसव पीड़ा उठा तो उसे जिला महिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : amar ujala
अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन से बच्चा पैदा कराने की बात कही। नंदनी को दोपहर बाद आपरेशन कक्ष में ले जाया गया। वहां उसने एक लड़की को जन्म दिया। ऑपरेशन के करीब एक घंटे बाद उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।