{"_id":"60e556298134d06c4833b0f8","slug":"former-ips-amitabh-thakur-complains-of-constable-for-recovers-from-apache-bike-without-number-of-bhelupur-police-station-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: भेलूपुर थाने में इंस्पेक्टर के कारखास की पूर्व आईपीएस ने की शिकायत, बोले- बिना नंबर की अपाचे बाइक से वसूली करता है सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: भेलूपुर थाने में इंस्पेक्टर के कारखास की पूर्व आईपीएस ने की शिकायत, बोले- बिना नंबर की अपाचे बाइक से वसूली करता है सिपाही
Wed, 07 Jul 2021 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:52 PM IST
सार
इस मामले में डीसीपी काशी ने एसीपी भेलूपुर को जांच सौंप दी है। पूर्व आईपीएस ने पुलिस आयुक्त सहित अन्य अफसरों को ट्वीट कर शिकायत की थी। इंस्पेक्टर का कारखास बताने वाला सिपाही बिना नंबर की अपाचे बाइक से घूमता है और इंस्पेक्टर के नाम पर लोगों से वसूली करता है।
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी में पुलिस की खामियों को समय-समय पर उजागर करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना के एक सिपाही को इंस्पेक्टर का कारखास होने की शिकायत की है। इस दौरान एक वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर भेजा है। मामले की जांच डीसीपी काशी अमित कुमार ने एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपी है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त सहित अन्य अफसरों को ट्वीट करके पूर्व आईपीएस ने यह शिकायत की है कि इंस्पेक्टर का कारखास बताने वाला सिपाही बिना नंबर की अपाचे बाइक से घूमता है और इंस्पेक्टर के नाम पर लोगों से वसूली करता है। यह भी बताया गया कि इलाके के तमाम लोग इनसे परेशान हैं।
विज्ञापन
इन पर कतिपय सफेदपोश नेताओं का हाथ होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती। इस सिपाही के खिलाफ मंगलवार रात खोजवां के रहने वाले कामरान ने भेलूपुर इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर तहरीर भेज शिकायत की है। यही नहीं, गुमनाम ट्वीट भी किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ और सोशल एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से इस मामले की किसी उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच करवा कर कार्रवाई की मांग की है।