फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former councilor beaten up employees demonstrate at water institute over fake case in varanasi

वाराणसी: पूर्व पार्षद से मारपीट का मामला, फर्जी मुकदमे को लेकर जल संस्थान पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2020 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Former councilor beaten up employees demonstrate at water institute over fake case in varanasi
कर्मचारियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में पूर्व पार्षद से हुई मारपीट से खफा जल संस्थान के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संघ परिषद के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों पर लादे जा रहे फर्जी मुकदमे का विरोध किया। नगर निगम प्रशासन आश्वस्त करे कि कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। अन्यथा इस आंदोलन को प्रदेश स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है। जल कल विभाग भेलपुर में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा से सीवर कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद आए दिन गाली-गलौज, विभाग में कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन



इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की थी। जल संस्थान में हुई सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नेता अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने की। प्रदर्शन करने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र कुमार  श्रीवास्तव, श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण वर्मा, अशोक यादव, पंकज सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed