{"_id":"5ff185392862f63a1211b591","slug":"former-congress-mla-ajay-rai-arms-license-revoked-in-varnasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 26 मुकदमे के हैं आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, 26 मुकदमे के हैं आरोपी
Sun, 03 Jan 2021 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय का एक शस्त्र लाइसेंस वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने निरस्त कर दिया है। वे 26 मुकदमों के आरोपी हैं और लाइसेंस जारी होने के बाद उन्होंने शस्त्र नहीं खरीदा था। इसी को आधार मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। उधर, पूर्व विधायक ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, असलहा के लाइसेंस धारकों की समीक्षा प्रशासन की ओर से की जा रही है और मुकदमों के आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से पूर्व विधायक अजय राय को नोटिस दिया गया था। इसमें उन पर 26 मुकदमों का आरोप था। सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि जारी लाइसेंस पर पूर्व विधायक ने असलहा नहीं खरीदा था।
विज्ञापन
इन्हीं तथ्यों के आधार पर उनका पिस्टल लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इस आदेश की प्रति प्रभारी निरीक्षक चेतगंज और प्रभारी अधिकारी आयुध को भेजकर कार्रवाई के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। उधर, पूर्व विधायक का कहना है कि मेरे ज्यादातर मुकदमों में न्यायालय ने बरी कर दिया है। इसका प्रमाण दिया गया था। इस आदेश पर उच्च स्तर पर अपील करूंगा।
विज्ञापन