{"_id":"5873dc6c4f1c1bb037ba81bc","slug":"foreigner-muscian-play-music-at-the-bank-of-holy-gana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तटों पर विदेशी युवा संगीतकारों की टोलियों ने लोगों झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तटों पर विदेशी युवा संगीतकारों की टोलियों ने लोगों झुमाया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जंबे पर जापानी ताल, गिटार पर चिली के तराने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के जिस पावन तट पर शांति के लिए साधक ध्यान लगाते हैं और श्रद्धालु पुण्य की डुबकी, वहां अब जापान से चिली तक की पश्चिमी संगीत धुनों पर युवा थिरक रहे हैं।
मिजाज के शहर में तटीय मस्ती का यह नजारा हर किसी को लुभा रहा है।
बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र हों या शहर के युवा, विदेशी धुनों पर वह झूमने से खुद को नहीं रोक पा रहे।
सोमवार को पांडेय घाट पर टोकियो के युवा ने जंबे पर जापानी ताल लगाकर जहां भीड़ बटोरी, वहीं मुंशी घाट न्यूयार्क और चिली के युवा संगीतकारों की जोड़ी गिटार के तारों को झंकृत कर मन मोहती रही।
पहली बार न्यूयार्क से काशी घूमने आए आंद्रेज सर्द मौसम में पश्चिमी धुनों का तड़का गिटार पर लगा रहे हैं।
उनका साथ दे रहे हैं चिली के जोसेफ। दोनों विदेशी युवा संगीतकारों ने सोमवार को मुंशी घाट पर गिटार बजाकर श्रद्धालुओं और युवाओं का ध्यान खींचा।
इसी तरह पांडेय घाट पर जापान के टोकियो शहर के रीकू जंबे पर ताल लगाकर लोगों को मुग्ध करते रहे।
राजा घाट पर आस्ट्रेलिया की जूलिया बांसुरी पर तान छेड़ती नजर आईं। विदेशी युवाओं की टोलियां बनारस के संगीत घराने की खुशबू के बीच पश्चिमी तरानों से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।