वाराणसी में विदेश मंत्री बोले: देश के 55 शहरों में होगा G-20 सम्मेलन, बड़ा आयोजन काशी में
विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जी-20 का शिखर सम्मेलन देश भर में मनाया जाएगा। 55 शहरों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वाराणसी में बड़ा कार्यक्रम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के हर राज्य व 55 शहरों में जी-20 शिखर सम्मेलन होंगे। काशी में दुनिया के विकास मंत्रियों का सम्मेलन होना है। इसकी अध्यक्षता विदेशमंत्री ही करेंगे। सम्मेलन के लिए स्थल का चयन जल्द ही किया जाएगा। यह कहना है विदेश मंत्री एस. जयशंकर का।
विदेशमंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय (10-11 दिसंबर) दौरे पर शनिवार को वाराणसी आए। उन्होंनेे सबसे पहले काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित महिलाओं की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, फिर पत्रकारों से बात की।
काशी का अपना व विशेष महत्व
विदेशमंत्री ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। इसे जश्न की तरह मनाया जाएगा। हर राज्य में कार्यक्रम किए जाएंगे। अलग-अलग सम्मेलन के लिए स्थलों का चयन होना है। विदेश मंत्रालय की टीम रिपोर्ट बना रही है। कुछ स्थलों को हमने भी देखा है। काशी का अपना व विशेष महत्व है। लिहाजा, काशी में भी शिखर सम्मेलन होगा। इसकी तैयारी चल रही है।
विदेशमंत्री ने काशी तमिल संगमम के आयोजन को एतिहासिक करार दिया। उनका कहना है कि पुराने रिश्ते एक-दूसरे को जोड़ते हैं। यही भारत की पहचान है। भारत को भारत कहा जाता है। एक दूसरे के बारे में ज्यादा जानेंगे तो किसी तरह की कठिनाई नहीं आएगी। युवा पीढ़ी को एक दूसरे से जुड़ने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी व तमिल संस्कृति की एकरूपता को देखने का अवसर देश, दुनिया को प्रदान किया। इसकी तारीफ की जानी चाहिए। इससे पहले कमिश्नर कौशल राज शर्मा व बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अधिकारी-कर्मचारियों की तरफ से विदेशमंत्री का स्वागत किया गया।
विदेश मंत्री ने काशी के कई स्थलों को देखा
जी-20 में इन देशों की है भागीदारी
ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी 20) में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और यूएस और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।