{"_id":"67cca0f3728b2e17740d9e8f","slug":"football-26-home-makers-scored-goals-after-17-years-on-the-field-with-juniors-varanasi-news-c-20-vns1021-912780-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : जूनियर्स के साथ 17 साल बाद मैदान पर उतरीं 26 होम मेकर्स ने दागे गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : जूनियर्स के साथ 17 साल बाद मैदान पर उतरीं 26 होम मेकर्स ने दागे गोल
विज्ञापन
फुटबॉल नर्सरी की ओर से शनिवार को बरेका में महिला दिवस पर फुटबॉल खेला गया। 66 खिलाड़ियों के साथ ही 26 घरेलू महिलाओं ने भी खेल दिखाया।
17 साल बाद जूनियर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर महिलाएं उत्साहित रहीं। सीनियर टीम में संगीता यादव ने गोलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं, अंडर-17 में अनुप्रिया, अंडर-15 में खुशबू, अंडर-13 ऋचा ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
इंटर काशी फुटबॉल क्लब की ओर से बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और सीनियर महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। आयोजक भैरव दत्त ने बताया कि फुटबॉल नर्सरी और सीनियर महिलाओं की टीम बनाई गई। आठ टीमों का गठन किया गया। सीनियर महिलाओं ने बताया कि 17 साल बाद खेलने का मौका मिला। बरेका के महाप्रबंधक और मुख्य अतिथि नरेश पाल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुश्ताक अली, पंकज पांडेय, मुरली मनोहर, मनमीत सिंह मंगू, विनय और रिंकू पाल भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।