Sports News: फुटबॉल...जिले की 131 टीमों की 1965 खिलाड़ी तूफान कप में दिखांएगी हुनर, यहां होगी प्रतियोगिता
Varanasi News: नन्ही कली परियोजना से जुड़ी लड़कियों के जज्बे की तारीफ हो रही है। तूफान कप में अपना हुनर दिखाएंगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता में लड़कियों के हिस्सा लेने की सूचना पर गांव में खुशी का माहाैल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण अंचल की बेटियां अब खेल के मैदान में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। वे फुटबॉलर बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। नन्ही कली परियोजना से जुड़ीं 12 वर्ष से ज्यादा आयु की छात्राएं कक्षा छह से दस तक की पढ़ाई के साथ नियमित रूप से फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही हैं। अब 20-21 जनवरी को होने वाले तूफान कप में प्रशिक्षण लेने वालीं जिले की कुल 131 फुटबॉल टीमों की 1965 बालिका खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगी। गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर 20–21 जनवरी को प्रतियोगिता खेली जाएगी।
नन्ही कली परियोजना की जनपद वाराणसी की प्रोग्राम ऑफिसर महिमा पटेल और प्रशासनिक अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि परियोजना के माध्यम से विभिन्न स्कूलों की बालिकाएं खेल के साथ-साथ कंप्यूटर संचालन में भी दक्ष बन रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि तूफान कप का आयोजन 20 और 21 जनवरी को गंगापुर इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। इसमें 131 फुटबॉल टीमों की 1965 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी।
परियोजना के तहत आराजी और विद्यापीठ की सैकड़ों लड़कियों ने पहले भी फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नांदी परियोजना के तहत विकासखंड आराजी लाइन समेत जिले के कई गांवों में यह पहल की जा रही है। फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं खिलाड़ी रिया, खुशबू, रिचा, अनु, नाव्या, साक्षी और रिया ने बताया कि वे इस खेल में आगे बढ़कर अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर बनारस का नाम रोशन करना है।
खेल के प्रति बढ़ रही रुचि, जुड़ रहीं लड़कियां
प्रशिक्षक सुनीता मोरिया ने बताया कि अब लड़कियों में खेल के प्रति रुचि देखने को मिल रही है। आराजी लाइन और काशी विद्यापीठ क्षेत्र में सैकड़ों बालिकाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। खेल प्रशिक्षक अमृता, पूनम पटेल, बेबी कुशवाहा, उजाला और प्रिया सिंह का कहना है कि पहले जहां लड़कियां फुटबॉल से दूर रहती थीं, अब बड़ी संख्या में वे मैदान में उतरकर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।