फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food plaza and digital library will be built at Assi for 9.81 crore rupees in varanasi

Varanasi: अस्सी घाट पर लजीज व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, यहां 9.81 करोड़ से बने फूड प्लाजा; डिजिटल लाइब्रेरी भी

Mon, 09 Jun 2025 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अस्सी घाट पर फूड प्लाजा और डिजिटल लाइब्रेरी बनने जा रहा है। निर्माण कराने में 9.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Food plaza and digital library will be built at Assi for 9.81 crore rupees in varanasi
Assi Ghat Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को 9.81 करोड़ रुपये की लागत से कई योजनाओं सहित शहीद उद्यान सिगरा में डिजिटल लाइब्रेरी और अस्सी घाट पर फूड प्लाजा का शिलान्यास किया। इनमें अलईपुर में 01, दुर्गाकुंड वार्ड में 02 नलकूप, सोनिया वार्ड में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना से सड़क निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


वार्ड नं 60 अलईपुर में नलकूप व पाइप लाइन विस्तार का उद्घाटन हुआ। इसकी लागत 87 लाख 65 हजार है। वार्ड संख्या 10 सिगरा में शहीद उद्यान में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इसकी लागत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार है। वार्ड सं. 25 दुर्गाकुंड में 01 बड़े नलकूप (रिबोर) व 01 मिनी नलकूप (रिबोर) का शिलान्यास हुआ। इसकी लागत 02 करोड़ 35 लाख 29 हजार है। 
विज्ञापन


वार्ड सं. 75 शिवाला के तहत अस्सीघाट पर फूड प्लाजा के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इसकी लागत 02 करोड़ 03 लाख है। वार्ड 77 कादीपुर खुर्द में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत इंटरलॉकिंग और सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। इसकी लागत 30 लाख 55 हजार है। कोरल ग्रुप की ओर से सिगरा थाना के सामने स्थित गुलाब बाग पार्क में पौधरोपण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विवेक प्रवीण राय, सिंधु सोनकर, अमरेश गुप्ता, सुरेश चौरसिया, अमित सिंह चिंटू, रविंदर सिंह, अक्षयवर सिंह, मंडल अध्यक्ष, के साथ भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed