फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flights diverted varanasi from varanasi airport due to fog  many flight affected delayed cancle

आज भी दिख रहा विमानों पर कोहरे का असर, कई डायवर्ट तो कई विमान हवा में लगा रहे चक्कर

Tue, 24 Dec 2019 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Flights diverted varanasi from varanasi airport due to fog  many flight affected delayed cancle
एयरपोर्ट पर यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को घना कोहरा होने से विमानों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर विमानों के डायवर्ट और विलंबित होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई98 को डायवर्ट कर कोलकाता भेजा गया। मुंबई से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी 704 को डायवर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया है और आधा दर्जन विमान हवा में चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


विमानों के विलंबित होने से यात्रियों और उनके परिजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को भी घने कोहरे की वजह से कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। इसके साथ कई विमानों ने एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी हवाई क्षेत्र में हैदराबाद से वाराणसी 6ई915, दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई906, हैदराबाद से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई 915, मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट 6ई578, बैंकॉक से वाराणसी एयरपोर्ट एफडी 110 और यूके 621 ये सभी विमान अभी वाराणसी एयरपोर्ट का हवाई चक्कर लगा रहे हैं। दोपहर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर अभी कोई भी विमान नहीं उतर सका है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम है जिससे कारण विमान नहीं उतर सका है। मौसम के साफ होने के बाद ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे।

सोमवार सुबह को भी वाराणसी पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई98 ने हवाई क्षेत्र में कई चक्कर लगाए, लेकिन घना कोहरे होने के चलते दृश्यता कम होने और लैंडिंग ठीक से हो पाने की वजह विमान को डायवर्ट कर कोलकाता भेज दिया गया था।

बंगलुरू से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई897, मुंबई से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी704 और अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचा स्पाइसजेट का विमान एसजी971 भी हवा में चक्कर लगाते रहे। मौसम साफ होने के बाद विमानों की एयरपोर्ट पर लैंडिंग शरू हुई । हालांकि सुबह में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान विलंब से एयरपोर्ट पर उतरना शुरू हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed