{"_id":"60f43828ad120a60d62673f3","slug":"flight-going-to-patna-from-delhi-and-kolkata-diverted-varanasi-airport-due-to-bad-weather-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसमः पटना जा रहे दो विमान अचानक हवा में लगाने लगे चक्कर, फिर वाराणसी एयरपोर्ट किए गए डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसमः पटना जा रहे दो विमान अचानक हवा में लगाने लगे चक्कर, फिर वाराणसी एयरपोर्ट किए गए डायवर्ट
Sun, 18 Jul 2021 09:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:54 PM IST
सार
पटना में रविवार को मौसम खराब हो जाने के बाद कोलकाता और दिल्ली से पटना पहुंचा विमान एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका।
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
खराब मौसम के कारण रविवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। दृष्यता कम हो जाने से दो विमानों को डायवर्ट हो कर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। हालांकि दृष्यता सामान्य हो जाने के बाद विमानों के पटना भेजा गया। पटना में रविवार को मौसम खराब हो जाने के बाद कोलकाता और दिल्ली से पटना पहुंचा विमान एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान पायलट द्वारा विमान को उतारने के लिये मौसम ठीक होने का इंतजार किया जाता रहा। काफी देर तक पटना एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द हवा में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान को उतारने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
अनुमति मिलने के बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे। वहीं काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के चलते विमान में सवार यात्री भी डर गए। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान एआई 409 दिल्ली से 141 यात्रियों को लेकर पटना के लिए उड़ान भरा। विमान पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां मौसम साफ न होने के कारण विमान लैंड नही कर सका।
विज्ञापन
जिसके बाद पायलट ने तत्काल नजदीक के वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को उतारने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद उक्त विमान 12:55 बजे को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। मौसम साफ होने के बाद विमान 2:10 बजे पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा। इधर, इंडिगो का विमान 6ई 9617 कोलकता से 159 यात्रियों को लेकर पटना पहुंचा। यह विमान भी डायवर्ट होकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।