{"_id":"6483773eaab3e9245e054b44","slug":"five-new-courses-will-be-started-in-iti-kapil-dev-varanasi-news-c-20-vns1013-245328-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में पांच नए कोर्स होंगे शुरू : कपिलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में पांच नए कोर्स होंगे शुरू : कपिलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिलाने के लिए आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोलर पैनल, ड्रोन के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वाराणसी के आईटीआई करौंदी में टाटा टेक्नोलॉजी योजना के तहत पांच नए कोर्स शुरू होंगे। यह बातें व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में कहीं।कौशल विकास मंत्री ने कहा कि रोजगार आधारित प्रशिक्षण के लिए सरकार की ओर से प्रदेश के सभी आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजी योजना के तहत वर्कशॉप बनाई जाएगी। अभ्यर्थियों को थ्योरी के साथ ही मशीनों का प्रयोग सिखाया जाएगा। मेकेनिकल इलेिक्ट्रक व्हीकल, एडवांस सीएनसी मशिनिंग, बेसिक ऑफ डिजाइन एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन दो साल के कोर्स होंगे। इंड्रस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मेन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन, मेन्यूफैक्चरिंग प्रोेसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन एक-एक साल के होंगे।
आईटीआई के नाम पर बंद हुए फर्जीवाड़े
कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि बिना लैब और परिसर के कॉलेज चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। पिछले साढ़े छह साल में प्रदेश के निजी आईटीआई कॉलेज की स्थिति बदली है। सरकार ने केवल नाम के लिए कॉलेज संचालन करने वालों को या तो बदल दिया या बंद करा दिया है।
विज्ञापन
अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी खुशहाल
पराड़कर भवन में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। देश का हर व्यक्ति खुशहाल है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की दुनिया भी मुरीद है। विश्व में भारत की अलग छवि बनकर उभरी है। इस दौरान पीयूष वर्धन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन