फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five died due to lightning in Mirzapur and Bhadohi

आसमान से बरपा कहर: मिर्जापुर और भदोही में बिजली गिरने से पांच की मौत, छह अन्य झुलसे, दहशत में स्थानीय

Tue, 13 Feb 2024 09:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर/भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर/भदोही Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में बिजली की चपेट में आने से उषा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। शिव प्रसाद (44), कृष्णावती (42), कलनी (45) और सरोज (38) समेत चार लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Five died due to lightning in Mirzapur and Bhadohi
आकाशीय बिजली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वांचल में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने की कई घटनाएं हुईं। मिर्जापुर और भदोही में बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग झुलस गए।

विज्ञापन


मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी रामसनेही के परिवार के चार लोग और गांव की एक महिला मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पटेहरा कला के मजूरहिया जंगल में जलावनी लकड़ी काटने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज चमक-गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पास में ही स्थित बरगद के पेड़ के नीचे सभी लोग एकत्र हो गए। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उषा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। शिव प्रसाद (44), कृष्णावती (42), कलनी (45) और सरोज (38) समेत चार लोग झुलस गए। हादसे के बाद लोग जंगल में रोने-बिलखने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव के ही लोरिक बकरी चराने जंगल गए थे। लोगों को रोते देख पास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। बकरी छोड़कर घर आकर उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल में पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। इसके अलावा बिजली की चपेट में आने से मृत महिला के शव को लेकर परिजन घर आए।

विज्ञापन

डॉ. वाजिद जमील ने बताया कि कृ्ष्णावती और सरोज की हालत गंभीर है। बिजली की चपेट में आने से मृत उषा से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने क्षति पूर्ति की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद चार लाख रुपये आपदा राहत के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

राजगढ़ में किशोर समेत दो की मौत
उधर, राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढि़या गांव में मंगलवार को दोपहर में अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी कल्लो (55) घर के बाहर से कुछ सामान लेकर घर में जा रही थीं, तभी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। जब तक परिजन उनके पास पहुंचते, उनकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना उसी गांव के मुस्लिम बस्ती में घटी। घर से बाहर खेल रहा किशोर अजमुद्दीन (14) बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होते ही परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली की चपेट में आने से मुस्कान (8) पुत्री नवाब, रुकसाना (30) पत्नी अशरफ झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर पटेल ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी वृद्ध किसान जनार्दन (65) सौजाबंदी पर खेत लिए हैं। मंगलवार को बारिश के दौरान शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो रही फसल देखने जनार्दन खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान खेत में बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक लोग उन्हें इलाज के लिए ले जाते, खेत में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

भदोही में एक किशोर की मौत
भदोही थाना क्षेत्र के रबेली गांव में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह माता-पिता के साथ पत्ते तोड़ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को दानुपट्टी निवासी डाक्टर (11) पुत्र श्यामलाल अपने माता-पिता के साथ गांव में पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। किशोर पेड़ के नीचे था और अचानक बिजली गिर गई। वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरते ही किशोर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे चौरी में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। मगर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने भदोही के लिए रेफर कर दिया। बिजली की चपेट में आये किशोर को परिजनों ने भदोही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

क्यों गरजते हैं बादल?
जब आसमान में बिजली पैदा होती है, तो बादलों के बीच जो जगह रहती है, वहां पर बिजली की धारा बहने लगती है। इससे बड़े पैमाने पर चमक उत्पन्न होती है जिसकी वजह से आसमान में बादलों के बीच चमक नजर आती है। बिजली की धारा बहने की वजह से बहुत अधिक मात्रा में गर्मी पैदा होती है जिससे वायु फैलती है और इससे करोड़ों कणों की आपस में टक्कर होती है। इससे बादलों के बीच गड़गड़ाहट पैदा होती है जिसकी आवाज धरती पर सुनाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed