फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five death in two districts of Purvanchal

पूर्वांचल में जानलेवा हुई ठंड, बर्फीली हवाएं कंपा रहीं हाड़, इन दो जिलों में पांच की मौत 

Wed, 23 Dec 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five death in two districts of Purvanchal
ठंड - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रहीं हैं। सोमवार और मंगलवार को ठंड लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें भदोही में चार तथा एक मौत सोनभद्र में हुई है। चुर्क में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


भदोही कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरेगा। ठंड से मरने वालों में भदोही के राम किशुनपुर बसही गांव पूर्व प्रधान दाताचरण (56), चौरी क्षेत्र के डोमनपुर गांव के लालमनी सरोज (55), माधोरामपुर निवासी अमरनाथ (52), चनईपुर निवासी रामनंदन यादव (58) तथा सोनभद्र के घुवास गांव का संविदा लाइनमैन बबुंदर यादव (40) शामिल है। ठंड से अब तक आजमगढ़ में दो, मऊ में दो, जौनपुर और मिर्जापुर में एक एक मौत हो चुकी है।   

विज्ञापन

तापमान का विवरण

जिला                 तापमान

सोनभद्र               22.2 -3.2
बलिया                19-08
गाजीपुर              19-07
आजमगढ़           21-09
वाराणसी            21.6-7.5
भदोही               21- 08
मऊ                  20-09
जौनपुर             22-08
मिर्जापुर            22-09
चंदौली              22-09

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed