फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   five days week in banaras hindu university

अब बीएचयू में होगा पांच दिनों का कार्यदिवस

Mon, 25 Feb 2013 12:50 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
five days week in banaras hindu university

बीएचयू में अब फाइव डे वीक होगा। सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारी सुबह नौ से शाम छह बजे तक काम करेंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इस आशय के प्रस्ताव को विद्या परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई। यह व्यवस्था अगले सत्र से लागू होगी। पहले विश्वविद्यालय में माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई।

विज्ञापन


वाइसचांसलर डा. लालजी सिंह की अध्यक्षता में रविवार को चार घंटे तक चली बैठक में छात्र परिषद के संशोधित अध्यादेश (आर्डिनेंस) को मंजूरी दी गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिप्रेक्ष्य में यह अध्यादेश तैयार किया गया है। कोर्ट ने कहा था कि छात्र परिषद में कोई अध्यापक नहीं होना चाहिए। अब तक इस परिषद में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रोफेसर को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नए अध्यादेश में अध्यक्ष पद पर किसी की नियुक्ति नहीं करने की बात है। छात्र परिषद में महासचिव और सचिव होंगे। एक प्रोफेसर को आब्जर्वर पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। चर्चा के दौरान छात्र परिषद चुनाव की बात भी आई। कई सदस्यों का मत था कि चुनाव अगले सत्र में कराया जाए, क्योंकि यह सत्र समाप्त होने वाला है। साथ ही मार्च तथा अप्रैल में परीक्षाएं तथा कई महत्वपूर्ण आयोजन होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में दो नए विभाग शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह डिपार्टमेंट आफ इमरजेंसी मेडिसिन तथा डिपार्टमेंट आफ पीडियाट्रिक मेडिसिन होंगे। इसके साथ ही बीडीएस की सीटें 38 से बढ़ाकर 50 करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे डेंटल काउंसिल आफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है।


चिकित्सा विज्ञान संस्थान तथा कृषि विज्ञान संस्थान से जुड़े कई पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी दी गई। केएन उडुप्पा सभागार में हुई बैठक में रजिस्ट्रार, उप कुलसचिव शिक्षण एवं सहायक कुलसचिव शिक्षण भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed