फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five CHCs including CHC Cholapur received rejuvenation award

Varanasi News: सीएचसी चोलापुर समेत पांच सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड, इसे मिला सबसे अधिक अंक

Tue, 17 Sep 2024 08:58 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 08:58 AM IST
सार

सीएचसी चोलापुर को 90 फीसदी से अधिक तो मिसिरपुर को भी 77 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।

विज्ञापन
Five CHCs including CHC Cholapur received rejuvenation award
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता के मामले में सीएचसी चोलापुर समेत पांच स्वास्थ्य केंद्रों को राज्य स्तरीय कायाकल्प का अवाॅर्ड मिला है। इसके तहत सभी को एक-एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद ली गई सीएचसी हाथीबाजार का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


इसमें सीएचसी चोलापुर को 90 फीसदी से अधिक तो मिसिरपुर को भी 77 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। इसके अलावा आराजीलाइन, चौकाघाट को भी दूसरी बार अवाॅर्ड देने की घोषणा हुई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं के आधार पर राज्य स्तर से कायाकल्प अवाॅर्ड दिया जाता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले के शहरी व ग्रामीण सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है, जिससे सभी को कायाकल्प अवाॅर्ड मिल सके। यहां पैथालॉजी जांच, प्रसव व प्रसव पूर्व जांच संबंधी सभी सेवाएं, प्रसव, ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको मिले कितने अंक
 
सीएचसी पिछले साल अंक इस बार अंक
चोलापुर 88.14 90.57
आराजीलाइन 71.14 80.86
चौकाघाट 73.71 71






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed