फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   first flight from Azamgarh airport will be for Lucknow facility can available by end of November

UP News: लखनऊ के लिए होगी आजमगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ान, नवंबर के अंत तक मिल सकती है सुविधा

Mon, 10 Oct 2022 10:05 AM IST
उत्पल कांत वैशाली मिश्रा, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 10:05 AM IST
सार

आजमगढ़ के मंदुरी हवाईअड्डे पर विमानों के संचालन के लिए जरूरी संसाधनों पर काम पूरा हो चुका है। बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन
first flight from Azamgarh airport will be for Lucknow facility can available by end of November
मंदुरी हवाईअड्डे से नवंबर के अंत से विमान सेवा शुरू हो सकती है - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्वांचल के छोटे शहरों में आजमगढ़ के मंदुरी हवाईअड्डा पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां से उड़ान सेवा शुरू होगी। बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू होगी। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार नवंबर के अंत से विमान सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के मंदुरी हवाईअड्डे पर विमानों के संचालन के लिए जरूरी संसाधनों पर काम पूरा हो चुका है। करीब तीन साल से यहां पर काम चल रहा है। यहां पर विमान उड़ानों के संचालन से लेकर यहां के प्रबंधन तक की जिम्मेदारी वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की निदेशक के अधीन होगा।

विज्ञापन

2018 में पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

प्रदेश की रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर हवाईअड्डा बनाया गया है। अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके विस्तार कार्य का शिलान्यास किया था। इसके विस्तार का काम पूरा होने के बाद अब जल्द संचालन शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान से आसपास के जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ

आजमगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू होने पर आसपास के जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं ट्रेवल एंड टूर एजेंटों के अनुसार आजमगढ़ से ज्यादा लोगों को खाड़ी देशों में जाना आना होता है। आजमगढ़ एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह शुरू होने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं इससे लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर यात्रियों का लोड भी कम होगा। 

हवाईअड्डे का आगे होगा विस्तार

हवाई पट्टी से हवाईअड्डा बनाए जाने के बाद मंदुरी हवाईअड्डे का आगे भी विस्तार होगा। वर्तमान समय यहां से 35 सीटर विमान ही उड़ान भर सकते हैं। वाराणसी एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में रनवे का और विस्तार होगा। इसके लिए करीब 360 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। उसके बाद यहां से बड़े विमानों का भी संचालन हो सकेगा। 
पढ़ें: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- हमारे ही बीच के लोगों ने भारत की संस्कृति को किया कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed