फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः जलती हुई स्कूली वैन में तड़पते रहे बच्चे, गाड़ी का गेट लॉक छोड़कर भाग गया चालक

Sun, 13 Jan 2019 01:30 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: utpal utpal Updated Sun, 13 Jan 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in school van 14 student injured in bhadohi
bhadohi - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार को स्कूल वैन में आग लगने का हादसा हुआ। घटना के बारे में जिसने भी जाना उसकी आह निकल गई, वहीं स्कूल वैन चालक ने हैवानों वाला काम किया। जैसे ही वैन में आग लगी वह बच्चों को बिलखते हुए छोड़कर मौके से भाग गया। गेट लॉक वैन में मासूम छटपटाते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Fire in school van 14 student injured in bhadohi
bhadohi - फोटो : amar ujala
उधर, मौके पर एक महिला और उसके पति ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दौड़कर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने रंबा की मदद से वैन का गेट तोड़ा। बच्चों को निकालने में महिला और उसका पति झुलस गया। 

 
Fire in school van 14 student injured in bhadohi
bhadohi - फोटो : amar ujala
आग लगने की इस घटना में 14 बच्चे आग की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें 20 से 70 फीसदी तक झुलसे 13 बच्चों को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। आठ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in school van 14 student injured in bhadohi
घायल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर नगर में नथई पुर रोड पर गोसाईं बाजार निवासी सुशील कुमार किराए के मकान में एससी कान्वेंट स्कूल नाम से स्कूल चलाता है। स्कूल की न तो मान्यता है और न ही अन्य मानक पूरे होते हैं। बताया जाता है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए कोचिंग की आड़ में पांचवीं तक कक्षाएं भी संचालित हो रहीं थीं। स्कूल के बच्चों को एक मारुति वैन से लाया जाता था। 

 
विज्ञापन
Fire in school van 14 student injured in bhadohi
bhadohi - फोटो : amar ujala
शनिवार को चालक वैन से बच्चों को लेने गया था। शिवरामपुर, सरपतहा आदि गांवों के बच्चों को लेने के बाद वह लखनो में एक बच्चे को लेने गया था। वहां वैन बैक करते समय रसोई गैस सिलेंडर से संचालित वैन में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। उस समय वैन में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed