फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire in bus on Varanasi-Ghazipur highway passengers saved

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 28 Oct 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Oct 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Fire in bus on Varanasi-Ghazipur highway passengers saved
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-गाजीपुर के रास्ते मऊ जा रही रोडवेज की जनरथ बस के टायरों में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस के अंदर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी बस से बाहर भागने लगे। हादसा गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के मटेहू पुलिस चौकी के पास रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे रोडवेज की जनरथ बस वाराणसी से गाजीपुर होते हुए मऊ जा रही थी। जैसे ही वह गाजीपुर जिले के मटेहूं पुलिस चौकी के पास पहुंची, बस के पहिए से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



आग की जानकारी होते ही चालक ने बस रोक दी। लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक और परिचालक ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायर में लगी आग भड़क उठी। बस में आग के साथ धुएं का गुबार उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire in bus on Varanasi-Ghazipur highway passengers saved

उधर बस में आग लगी देख निकट स्थित मटेहूं पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और सभी यात्रियों को पूरी सतर्कता के साथ सकुशल उतार लिया। बस में 27 लोग सवार थे। आग से बस का बाहरी हिस्सा ज्यादातर जल गया है।

पुलिस व अग्निशमन कर्मियों की तत्परता से अंदरुनी हिस्सा बच गया है। बस चालक ने निगम को घटना की सूचना दी। इसके बाद दूसरी बस भेजी गई और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महिपाल पाठक ने बताया कि बस का टायर कमजोर था और लंबी यात्रा के कारण लगातार चलने से टायर गर्म हो गया और घर्षण के चलते आग लग गई। आग बुझाकर सभी यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed