फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in BHU hospital's OT, patient safe

बीएचयू अस्पताल की ओटी में लगी आग, मरीज सुरक्षित

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire in BHU hospital's OT, patient safe
बीएचयू अस्पताल के ऑक्सीजन पैनल में शार्ट सर्किट होने से सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में आग लग गई। मंगलवार को दोपहर में जिस समय घटना हुई उस वक्त ऑपरेशन चल रहा था, साथ ही अपनी बारी आने के इंतजार में अन्य मरीज भी मौजूद थे। आनन-फानन में मरीजों को ओटी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में दोपहर में पौने दो बजे ओटी में लगे पैनल जहां से बिजली के साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। वहीं से चिंगारी निकलती दिखाई दी। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई। मौजूद स्वास्थ्य कर्मी वहां रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने लगे। थोड़ी देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। हालांकि उससे पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। मरीजों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर अस्पताल के एमएस सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएम बोले-खाली थी ओटी, सर्जरी विभाग की ओपीडी बुधवार तक बंद
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में सीलिंग से नीचे पेंडेंट में चिंगारी से आग लग गई। आग को बुझा दिया गया। जिस समय आग लगी उस समय ओटी खाली था। इससे कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। जिस ओटी में आग लगी है, उसे बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। यहां जिन मरीजों का ऑपरेशन होना था उन्हें दूसरे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी सभी ओटी में सर्जरी सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी। आग लगने के कारणों की जांच के लिए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट द्वारा कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed