{"_id":"5f9ce2078ebc3e9b874ee108","slug":"fire-in-beauti-parlor-and-cosmetic-shop-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में ब्यूटी पार्टर और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण, पूरा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में ब्यूटी पार्टर और कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण, पूरा सामान जलकर राख
Sat, 31 Oct 2020 09:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
आग से दुकान का सामान जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार की रात अचानक से कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने कुछ लोगों पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर के सरायरुस्तम मार्ग पर सरायरुस्तम गांव निवासी सीमा गुप्ता की अनुभव ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बं कर घर चली गई।
विज्ञापन
रात को करीब 12 बजे दुकान में अचना आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने सीमा गुप्ता को जानकारी दी। वह बदहवाश मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामान, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, बैट्री आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। दुकान की संचालिका सीमा गुप्ता का आरोप है कि दुकान में किसी ने आग लगाई है। इस बाबत थाने मे तहरीर दे दी है।