फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire Broke out in Jhunjhunwala animal feed office in sarnath varanasi under suspicious circumstances loss of lakhs

Varanasi News: झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 22 Jun 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Jun 2022 12:43 PM IST
सार

 सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत आशापुर स्थित झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।  जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक एसी, कूलर समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
Fire Broke out in Jhunjhunwala animal feed office in sarnath varanasi under suspicious circumstances loss of lakhs
झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र अंतर्गत आशापुर स्थित झुनझुनवाला के पशु आहार कार्यालय में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक एसी, कूलर समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे आशापुर स्थित झुनझुनवाला पशुआहर के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही कर्मी भाग खड़े हुए। खिड़कियों से आग की लपटें एवं काला धुआं निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की जद में आकर कंपनी के सभी दस्तावेज, करीब 10कंप्यूटर सेट सहित दर्जनों की संख्या में लगी ऐसी जलकर राख हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि  झुनझुनवाला का आग से पुराना नाता है। हर साल इनके प्रतिष्ठान और कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed