फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in house of saree businessman in varanasi burnt goods worth one and half lakh rupees

Varanasi News: साड़ी व्यवसायी के घर में लगी आग, करीब डेढ़ लाख रुपये का जला सामान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

Sun, 12 Jun 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 10:01 AM IST
सार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के काजीपुरा कलां में रविवार अलसुबह एक साड़ी व्यवसायी के मकान के तीसरे तल पर स्थित कमरे में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire broke out in house of saree businessman in varanasi burnt goods worth one and half lakh rupees
आग लगने से जला सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के काजीपुरा कलां में रविवार अलसुबह एक साड़ी व्यवसायी के मकान के तीसरे तल पर स्थित कमरे में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


घटना का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। साड़ी व्यवसायी असदुद्दीन खान के मकान के तीसरे तल से धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन किया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और उसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे पहले कमरे में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।  एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी उसमें साड़ियां और कपड़े रखे हुए थे। आग पर दमकल कर्मियों की मदद से जल्द ही काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed