{"_id":"6166992b8ebc3e762a67593c","slug":"fire-broke-out-in-electrical-panel-of-banaras-rail-engine-factory-in-varanasi-people-panic-after-seeing-smoke","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रेल इंजन कारखाना के विद्युत पैनल में लगी आग, परिसर से धुआं उठता देख गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रेल इंजन कारखाना के विद्युत पैनल में लगी आग, परिसर से धुआं उठता देख गहमागहमी
Wed, 13 Oct 2021 02:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:00 PM IST
सार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में बुधवार सुबह विद्युत पैनल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बरेका में विद्युत पैनल को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में एमआरएस (मेन रिसीविंग स्टेशन) के विद्युत पैनल में बुधवार सुबह आग लग गई। भवन से धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के फायर ब्रिगेड टीम ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जब तक आग लगी रही और भवन से धुआं निकलता रहा तब तक परिसर में काफी समय तक गहमागहमी बनी रही। प्रथम दृष्टया सॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद आपातकाल में बजने वाला सायरन भी बंद हो गया था। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। आग लगने के कारण हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करने का काम जारी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जायजा लिया। अधिकारियों ने संरक्षा विभाग से घटना की जांच करने को कहा है। आग लगने से कमरे में कई स्वीच बोर्ड प्रभावित हुए हैं। बता दें बीते सिंतबर माह में बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन के यांत्रिक कार्मिक कार्यालय में आग लग गई थी। आग लगने के कारण कुछ फाइलें जल गई थीं।
विज्ञापन