{"_id":"5bf22ec4bdec22696720ed72","slug":"fire-breaks-out-at-lal-bahadur-shastri-international-airport-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी आग, एक संदिग्ध पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी आग, एक संदिग्ध पुलिस हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाने में लगे फायर कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आग एयर इंडिया विमान सेवा के टिकट बुकिंग काउंटर पर लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही सीआइएसएफ के जवानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है। सीआईएसएफ के जवानों के सहयोग से फायरकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पा लिया। प्रथम दृष्ट्या एयरपोर्ट प्रशासन शार्ट सर्किट से आग लगने को कारण मान रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो यह बात सामने आई कि कोई व्यक्ति चेहरा छिपाकर और साल ओढ़कर एयर इंडिया काउंटर के पास सुबह 7.40 बजे कुछ कर रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शक के आधार पर फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से कंप्यूटर के साथ फर्नीचर जल गया। आग लगने से कितने का नुकसान हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
काउंटर पर नहीं था कोई अधिकारी
बाबतपुर एयरपोर्ट
बता दें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया का कोई विमान नहीं आता है। पहला विमान 11.35 बजे दिल्ली से वाराणसी आता है यही कारण था कि सुबह घटना के समय एयरलाइंस का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा और काउंटर बंद था।