फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered in Instagram chicken clothing scam

Varanasi News: इंस्टाग्राम पर चिकन कपड़ों की धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in Instagram chicken clothing scam
चिकन के कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर करता था धोखाधड़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंस्टाग्राम पर चिकन के कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी इश्तेयाक एन नहुसीन के खिलाफ बुधवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी ने लोगों को भारी छूट का झांसा देकर हजारों रुपये ठगे है। साइबर क्राइम प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि इश्तेयाक इंस्टाग्राम पर चिकन के कपड़ों की ऑनलाइन खरीदारी के लुभावने विज्ञापन देता था। झांसे में आकर लोग कपड़े ऑर्डर करते थे। वह उनसे एडवांस पैसे ऐंठकर धोखाधड़ी करता था। उप-निरीक्षक संजीव कुमार कनौजिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस को जांच के दौरान 10 संदिग्ध आईएमईआई नंबर मिले थे। इनमें से एक विशिष्ट आईएमईआई नंबर की ''समन्वय पोर्टल'' पर जांच की गई। इस नंबर पर पहले से ही साइबर धोखाधड़ी की दो शिकायतें दर्ज थीं। पहली शिकायत आईमान रऊफ ने 15,500 रुपये के लिए दर्ज कराई थी। दूसरी शिकायत वैभव गुप्ता ने 20,000 रुपये की धोखाधड़ी के लिए की थी। कुल 35,500 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। साइबर क्राइम थाने के उप-निरीक्षक संजीव कुमार कनौजिया ने मोबाइल नंबर का सीडीआर और सर्विलांस खंगाला। मोबाइल धारक की लोकेशन चंदौली के धानापुर में मिली। पुलिस ने आसिफ खान को हिरासत में लिया, जिसके पास से फोन बरामद हुआ। आसिफ ने बताया कि उसने यह फोन पड़ोसी फैसल से खरीदा था। फैसल ने पुलिस को बताया कि उसने यह फोन भेलूपुर के मिलन एंटरप्राइजेज'' से खरीदा था। उसने फोन का बिल और बॉक्स भी पुलिस को सौंप दिया। दुकान के मालिक नवीन गुप्ता ने बताया कि यह फोन इश्तेयाक ने 17 जून 2026 को खरीदा था। फोन खरीदने के लिए अपनी आधार कार्ड की कॉपी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article