फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against unknown for threatening to Blast in Varanasi court on call at cm residence

वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: चोरी हुए मोबाइल से सीएम आवास पर गया था कॉल, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Sat, 01 Oct 2022 07:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 07:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री आवास और वाराणसी ग्रामीण पुलिस कार्यालय में फोन कर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है।  फोन करने वाले को पुलिस ट्रेस कर रही है। 

विज्ञापन
FIR against unknown for threatening to Blast in Varanasi court on call at cm residence
बम धमाके की धमकी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास और वाराणसी ग्रामीण पुलिस कार्यालय में फोन कर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में कैंट पुलिस ने शनिवार को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी ग्रामीण कार्यालय में तैनात टेलीफोन कर्मी विवेक कुमार पांडेय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, फोन करने वाले को पुलिस ट्रेस कर रही है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल गया था वो दिन पहले ही चोरी हो गया था। 

विज्ञापन


टेलीफोन कर्मी विवेक के अनुसार वह शुक्रवार को कार्यालय में दोपहर के समय तैनात था। उसी समय लैंड लाइन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और अपशब्दों की बौछार कर दी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सभा और वाराणसी कचहरी में बम ब्लास्ट होगा।
विज्ञापन


इतना कहते हुए अज्ञात व्यक्ति ने फोन काट दिया। पुलिस ने नंबर और सिम को ट्रेस किया तो वह कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया के पहलूपुरा से मोना देवी के नाम से दर्ज था। पूछताछ के लिए मोना देवी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में मोना ने बताया कि उसका मोबाइल गुरुवार को ही चोरी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार सर्विलांस सेल की टीम लगातार ट्रेस कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
पढ़ें: चंदौली में दर्दनाक हादसा: नींव से ईंट निकालते समय गिरी बगल वाली पक्की दीवार, तीन मजदूरों की मौत

सीएम के फ्लीट का वीडियो बनाते हुए युवक पकड़ाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व शनिवार को सर्किट हाउस में सीएम के फ्लीट का वीडियो बनाते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। एलआईयू और कैंट पुलिस ने युवक से पूछताछ की। कैंट पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सिक्योरिटी जांचने के लिए पहुंचा था।

कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार पांडेयपुर के रहने वाले युवक ने पूछताछ में पहले खुद को सीबीसीआईडी का कर्मचारी बताया, उसके बाद पूछताछ में कहा कि वह नई दिल्ली की संस्था क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का वाराणसी जिले का प्रतिनिधि है। सिर्फ यह देखने के लिए गया था कि कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा की क्या व्यवस्था है।

सुबह न्यूज पढ़कर सर्किट हाउस पहुंचा था। वह सीबीसीआईडी में नहीं है। सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा तो उसने घबराहट में बता दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार वह खुद को यू्ट्यूबर भी बता रहा है। उसके मोबाइल को जब्त करते हुए कांटैक्ट लिस्ट और अन्य रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। युवक के परिजनों से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed