फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against those who made fake posts about Kashi Vidyapith former IPS demanded investigation in this case

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के बारे में फर्जी पोस्ट मामले में एफआईआर दर्ज, पूर्व आईपीएस ने की थी जांच की मांग

Sat, 16 Jul 2022 06:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Jul 2022 06:57 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर काशी विद्यापीठ को लेकर एक फर्जी पोस्ट वायरल की जा रही है। तस्वीर में परीक्षार्थी नजर आ रहा है और एक उत्तर पुस्तिका को वायरल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
FIR against those who made fake posts about Kashi Vidyapith former IPS demanded investigation in this case
सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बारे में फर्जी पोस्ट वायरल करने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर काशी विद्यापीठ को लेकर एक फर्जी पोस्ट वायरल की जा रही है। इसमें परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए नजर आ रहा है और  उत्तर पुस्तिका को दिखा रहा है। 

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि जो तिथि उत्तर पुस्तिका में दर्शाई गई है उस तिथि को विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में कोई भी परीक्षा नहीं थी। उस दौरान कोरोना संक्रमण काल था और उस सत्र में परीक्षार्थियों को प्रमोट किया गया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः  व्हाट्सएप पर परीक्षा उत्तर पुस्तिका की फोटो का लगाया स्टेटस, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने की जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका के ऊपर जो क्रमांक लिखा है वह हमारे स्टॉक से मेल नहीं खाता है। साथ ही साथ जहां पर पंजीयन संख्या/ नामांकन संख्या लिखी है वह गलत है क्योंकि यह संख्या साल को दर्शाती है। जबकि परीक्षा का दिनांक 14 जुलाई 2020 दर्शाया गया है जो कि पूर्णतया फर्जी है।

विश्वविद्यालय द्वारा केंद्र संख्या 246 पर भी बात की गई है और केंद्र प्रभारी का कहना है कि इस तिथि को महाविद्यालय कोरोना की वजह से बंद था। विश्वविद्यालय प्रशासन फर्जी पोस्ट को वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की है। 

प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख फिर बढी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख को तीसरी बार बढ़ाया गया है। छात्र अब प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में साढ़े 35 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और इसमें से साढ़े सात हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। 

शनिवार को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को 25 जुलाई तक बढ़ाने की जानकारी दी। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई और प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र का प्रिंट 28 जुलाई तक निकाला जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ने से छात्रों ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed