फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fir against gyanpur mla and bahubali vijay mishra in sexual assault in bhadohi

विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे, भतीजे के पुत्र पर दुष्कर्म का केस, बनारस की गायिका ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fir against gyanpur mla and bahubali vijay mishra in sexual assault in bhadohi
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के जैतपुरा की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र और भतीजे के बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रविवार को गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी रामबदन सिंह ने मीडिया को इस कार्रवाई की जानकारी दी। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक गायिका है। आरोप लगाया कि विधायक विजय मिश्र 2014 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। तहरीर में युवती ने एक जनवरी 2014 से 18 दिसंबर 2015 के बीच अपने साथ हुईं घटनाओं का जिक्र किया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2014 में विधायक विजय मिश्र ने कार्यक्रम के लिए बुलाया था। स्टेज पर जाने से पूर्व जब वह अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी समय विधायक कमरे में घुस गए और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। कमरे में रखे असलहों का धौंस दिखाकर धमकी दी कि मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक ने अपने पुत्र विष्णु और पौत्र विकास को बुलाकर मुझे वाराणसी छोड़ने के लिए कहा तो उन दोनों ने मुझे सामने वाले मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 2015 में प्रयागराज के अल्लापुर में अपने घर बुलाकर शोषण किया। नौकरी दिलाने का भरोसा देकर होटल में बुलाकर शारीरिक शोषण किया।

बताया कि इससे परेशान होकर 2016 में वह मुंबई चली गई, लेकिन विधायक बराबर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करते रहते थे। पुलिस ने विधायक, उनके पुत्र और भतीजे के बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed