{"_id":"61ca19f55a4f8b70af78e3f8","slug":"film-festival-will-get-employment-there-will-be-no-migration-varanasi-news-vns630350387","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म फेस्टिवल से मिलेगा रोजगार, नहीं होगा पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म फेस्टिवल से मिलेगा रोजगार, नहीं होगा पलायन
विज्ञापन
भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पत्नी और बेटी के साथ सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया। सांसद ने कहा कि बाबा का दरबार अद्भुत बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने वह कर दिखाया जो दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। धाम बहुत सुंदर बना है और राम मंदिर भी बहुत सुंदर बनेगा।
रवि किशन ने दर्शन पूजन के बाद कहा कि आज बाबा के धाम में इतनी भीड़ है कि प्रशासन भी सोच रहा कि नियंत्रित कैसे किया जाए। एक शिव भक्त दूसरे शिव भक्त का आभार जताता है। बीजेपी की रैलियों में ओमिक्रॉन का खतरा बताने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि हमके समझ नहीं आवत कि काहें वरुण गांधी अइसन बोलताड़न। उनको छोड़ देना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी और वैज्ञानिकों पर। उनको पार्टी में रहकर ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। फोकट की बयानबाजी और ट्विटर पर लाइक्स और ट्वीट की नेतागिरी बंद कर दें। अपने क्षेत्र में जाएं जहां से आप सांसद हैं।
इत्र से आने लगी है बदबू
काशी में फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ है। इससे आने वाले समय में लोगों को रोजगार मिलेगा। फिल्म में संघर्ष करने वालों को हम लोगों की तरह अपना घर और गांव छोड़कर भागना नही पड़ेगा। सभी भाषाओं में फिल्मों की शूटिंग होगी। कल लगभग 40 करोड़ की सब्सिडी सभी हिंदी और भोजपुरी फिल्मों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 370 करोड़ रुपए से बाबा काशी विश्वनाथ धाम को रेनोवेट कराया गया। वहीं, कानपुर और कन्नौज में 270 करोड़ रुपए से ज्यादा काला धन मिला है। पता चलता है कि पिछली सरकारों ने गरीबों को लूटा है। गरीब जनता के पैसे को नोंचा गया। उनके इत्र से अब बदबू आने लगी है।