फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight over irrigation, death of old man during treatment

सिंचाई को लेकर मारपीट, इलाज के दौरान वृद्ध की मौत

Sat, 19 Feb 2022 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fight over irrigation, death of old man during treatment
घमहापुर में खेत की सिंचाई को लेकर बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में घायल वृद्ध की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। लल्लन यादव (60 वर्ष) का बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगी। घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लल्लन यादव और राधे यादव भाई हैं। लल्लन यादव अपने खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे। जहां पर राधे यादव ने नाली को काट दिया जिसे लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें लल्लन यादव और उनके लड़के संजय, राजू और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर दूसरे पक्ष के राधे यादव, सनी यादव, शिव कुमार यादव और राम देवनाथ भी घायल हो गए। मारपीट में लल्लन यादव और उनके लड़कों को ज्यादा चोट लगने से बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान लल्लन यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed