फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fifty two policemen suspended this year jail are sub-inspectors of 2019 batch accused of bribery and misdeed

UP : इस साल 52 पुलिसकर्मी निलंबित, जेल जाने वालों में 2019 बैच के दरोगा ज्यादा; घूस व दुष्कर्म के भी हैं आरोपी

Fri, 25 Oct 2024 10:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

Varanasi News : पुलिस विभाग में भी भ्रष्टाचार होना कोई नहीं बात नहीं है। जनवरी से अब तक के ये आंकड़े हैरत करने वाले इसलिए हैं, क्योंकि अधिकतर दरोगा 2019 बैच के हैं। तीन से चार साल की नौकरी में जेल और बर्खास्तगी की कार्रवाई गंभीर मसला है। आए जानते हैं कार्रवाई की जद में आए अन्य पुलिसकर्मियों की कहानी...

विज्ञापन
fifty two policemen suspended this year jail are sub-inspectors of 2019 batch accused of bribery and misdeed
वाराणसी पुलिस का हाल।

विस्तार

कमिश्नरेट में एक जनवरी से अब तक इस वर्ष 52 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। छह पुलिसकर्मी जेल भेजे गए और पांच बर्खास्त किए गए हैं। पुलिस अफसरों के लिए चिंताजनक बात यह है कि जेल जाने वाले तीन में से दो दरोगा 2019 बैच के हैं। साथ ही, निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में भी चार दरोगा 2019 बैच के हैं।

विज्ञापन


जेल भेजे गए 2019 बैच के एक दरोगा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है। जबकि, 2019 बैच के ही एक अन्य दरोगा पर गोरखपुर में दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज है। कमिश्नरेट में 2019 के बैच के दरोगा पहली बार मई 2023 में सुर्खियों में आए। 11 मई 2023 को जंसा थाने में तैनात दरोगा अभिषेक वर्मा को एक लाख रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद 29 मई 2023 को भेलूपुर थाने की आदि शंकराचार्य कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के दफ्तर में एक करोड़ 40 लाख रुपये की डकैती पड़ी। डकैती के आरोपी सात पुलिसकर्मियों में दो दरोगा उत्कर्ष चतुर्वेदी और महेश कुमार 2019 बैच के दरोगा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हैं मामले
24 जुलाई 2024 को 2019 बैच के दरोगा और तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय को 42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सूर्य प्रकाश पांडेय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 31 जुलाई 2024 को मृतक आश्रित कोटे की 2019 बैच की दरोगा अनोभा तिवारी को 10 रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया।

बोले अधिकारी
सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे चाल-चलन के साथ काम करने के लिए सदैव प्रेरित किया जाता है। कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिसकर्मियों से निरंतर संवाद भी करते हैं। इसके बावजूद यदि कोई गलत करेगा या अपराध में लिप्त मिलेगा तो उस पर कार्रवाई तो की ही जाएगी। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed