यूपी: मऊ के गांव में लगी भीषण आग, 15 मड़ई जलकर राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के गांव में आग लग गई। इस आग में 15 रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गईं। यह घटना जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर के मनमन के पूरा गांव में बुधवार की दोपहर हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। वह आग से करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के लिए कोई अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर नही पहुची थी।
जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर मनमन का पुरा गांव निवासी लालचंद प्रसाद, रमेश, संजय, हरि, लखन और दयाशंकर की 15 मड़ई थीं। इसमें सभी के परिवार वाले रहते और सामान रखते थे। बुधवार दोपहर बिजली आने पर अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी एक मड़ई पर गिर गई।
इस कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग एक-दूसरी मड़ई में पहुंच गई। संयोग था कि घटना के समय परिवार के सदस्य भी बाहर थे। इसके चलते किसी की जान को खतरा नहीं पहुंचा। लेकिन आग के विकराल होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। लोगों के घंटों प्रयास करने पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन हादसे में मड़ई में रखे सारे समान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी थी, लेकिन आग बुझने तक विभाग का कोई व्यक्ति या वाहन मौके पर नहीं पहुंचा।