फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festival special train between Varanasi to Vaishno Devi Katra Train will run on October 26-27

वाराणसी से वैष्णो देवी कटरा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन: 26-27 अक्तूबर को चलाई जाएगी ट्रेन,नोट कर लें टाइमिंग

Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM IST
सार

त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे ने वाराणसी- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक अप और डाउन ट्रेन का संचालन कराने का फैसला लिया है। यह ट्रेन त्योहार विशेष करके 26 और 27 अक्तूबर को चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Festival special train between Varanasi to Vaishno Devi Katra Train will run on October 26-27
Indian Railway - फोटो : Istock

विस्तार

रेलवे ने वाराणसी- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक अप और डाउन ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन त्योहार विशेष करके 26 और 27 अक्तूबर को चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04211 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को वाराणसी स्टेेशन से शाम 4:15 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

विज्ञापन


वाराणसी होकर गुजरेंगी बिहार और मुंबई की ट्रेनें
बिहार और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनें वाया वाराणसी होकर गुजरेंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक 21 से 31 अक्तूबर तक दादर-बरौनी-दादर विशेष ट्रेन वाया वाराणसी चलेगी। 20 से 31 अक्तूबर तक दादर-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21, 26 और 28 अक्तूबर को वाराणसी के रास्ते चलायी जाएगी। मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक चलायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी सिटी से चलेगी मरुधर एक्सप्रेस

Festival special train between Varanasi to Vaishno Devi Katra Train will run on October 26-27
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
यार्ड रिमॉडलिंग के चलते बनारस से चलने वाले मरूधर एक्सप्रेस को वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने इसकी नई सारणी जारी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन संख्या 14854 /53, 14864/63 और 14866/65 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से वाराणसी जंक्शन के बजाय वाराणसी सिटी से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed