फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female students molested during shooting competition at UP college in Varanasi

वाराणसी में दबंगों का दुस्साहस: शूटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं से की छेड़खानी, डर के चलते नहीं किया अभ्यास

Wed, 15 Oct 2025 09:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में यूपी कॉलेज परिसर में चल रहे शूटिंग प्रतियोगिता में दबंग छात्रों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर एक छात्र की पिटाई भी की। इससे सहमी छात्राओं ने अभ्यास भी नहीं किया। 

विज्ञापन
Female students molested during shooting competition at UP college in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को मनबढ़ छात्रों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर एक छात्र की पिटाई कर दी। झांसी मंडल टीम के मैनेजर कोच दीपक पांडेय ने इसकी शिकायत डीआईओएस, आयोजक मंडल और शिवपुर थाने में की है।

विज्ञापन


पीडि़त दीपक पांडेय ने डीआईओएस को बताया कि उदय प्रताप इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीम आई थी। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह से ही शूटिंग के दौरान छात्राओं के साथ स्कूली छात्रों ने बार-बार छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


टीम के एक छात्र ने विरोध किया तो उसे लात- घूसों से उसको मारा गया। आयोजक मंडल के एक शिक्षक से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। एक्स पर भी कमिश्नरेट पुलिस को टैग करके शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, दिल्ली जाने की फिराक में था

Trending Videos

टीम मैनेजर ने लगाया ये आरोप

टीम मैनेजर दीपक पांडेय का आरोप है कि टीम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस से सहायता की मांग की, लेकिन चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उधर, शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि स्कूल परिसर में कुछ लड़के शोर मचा रहे थे। प्रिंसिपल ने सूचना दी तो छानबीन की गई। धक्कामुक्की की बात सामने आई। आसपास लगे सीसी कैमरे भी खंगाले गए। अभी तक पीड़ित ने तहरीर भी नहीं दी है।

सहमी छात्राएं 
झांसी मंडल टीम के मैनेजर दीपक पांडेय ने बताया कि छात्रों की दबंगई के चलते छात्राएं खिलाड़ी सहमी हुई हैं। अभ्यास करने से भी कतरा रही हैं। आयोजक की ओर से सुरक्षा व्यवस्था तक मुहैया नहीं कराया गया है। डीआईओएस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed