फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   father died in bike bus accident in katra mirzapur

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से इंजीनियर पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 12 Nov 2019 06:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
father died in bike bus accident in katra mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास मंगलवार सुबह बस की चपेट में आने से बाइक सवार लखनऊ निवासी इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। चालक बस लेकर भाग गया।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी के पास वीवीपैड का गोदाम बन रहा है। गंगा इंटर प्राइजेज गोडाउन का निर्माण कार्य करा रही है। लखनऊ के ठाकुरगंज फरीदीपुर निवासी इंजीनियर रामकुमार पांडेय(48),  पुत्र शुभम पांडेय(28) के साथ वीवीपैड गोदाम में कार्य करते थे। दोनों नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी कालोनी में कालोनी में रहते थे।
विज्ञापन


पिता-पुत्र बाइक से मंगलवार सुबह नगर के बरियाघाट स्नान करने गए थे। वह बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ मोहल्ले के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामकुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहे शुभम को हल्की चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने घायल पिता-पुत्र को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टर ने रामकुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार को सूचना दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed