फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Father and daughter consumed poison father died and daughter in critical condition in varanasi

UP News: बीमारी-आर्थिक तंगी नहीं झेल पाया बुजुर्ग, बेटी के साथ खाया जहर, हुई मौत; पत्नी और बेटी अस्पताल में

Tue, 30 Dec 2025 02:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Dec 2025 02:17 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता-पुत्री ने जहर खा लिया। जिसके बाद पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। वहीं पत्नी का कुल्हे का ऑपरेशन हुआ है, ऐसे में वह भी अस्पताल में है। 

विज्ञापन
Father and daughter consumed poison father died and daughter in critical condition in varanasi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात बीमारी, आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट से जूझ रहे बृजेश तिवारी (75) ने अपनी बेटी लता तिवारी (40) के साथ घर में जहर खा लिया। घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई जब उनका भतीजा घर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बालाजी नगर के एक निजी अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने बृजेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बेटी का इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति गंभीर है। 

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस के अनुसार, बृजेश तिवारी छह साल से चलने फिरने में असमर्थ थे। जबकि बेटी लता की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन शादी के महज दो साल बाद 2016 में तलाक हो गया। इसके बाद से वह पिता के साथ ही रह रही थी। कुछ दिन पहले बृजेश तिवारी की पत्नी कालिंदी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद फोर्ड अस्पताल में उनके कूल्हे का ऑपरेशन कराया गया और वह अभी अस्पताल में ही हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: बढ़ई और पेंटर के नाम पर भी ड्रग फर्म, ड्रग अफसरों ने की अनदेखी; पढ़ें- क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि बीमारी, आर्थिक तंगी और पारिवारिक हालात ने पिता-पुत्री को इस हद तक तोड़ दिया कि उन्होंने यह कदम उठा लिया। बृजेश तिवारी के बेटे आनंद तिवारी एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। बृजेश को दो बेटियां और एक बेटा है। दूसरी बेटी की शादी गुजरात के उमरगांव में हुई है। 


मूल रूप से देवरिया के लार रोड के निवासी बृजेश तिवारी 45 साल पहले वाराणसी आकर बस गए थे। वे डाक विभाग में बाबू थे और 15 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे आनंद तिवारी को सूचना दे दी गई है।
 

क्या बोली पुलिस
किन परिस्थितियों में पिता और पुत्री ने विषाक्त का सेवन किया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -डीसीपी काशी जोन, गौरव बंशवाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed