फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers, wary of weather forecasts, accelerate paddy harvesting.

Varanasi News: मौसम के पूर्वानुमान से डरे किसान, धान की कटाई में आई तेजी

Wed, 28 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers, wary of weather forecasts, accelerate paddy harvesting.
मौसम खराब होने और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आंधी और बारिश की पूर्व सूचना के बाद धान उत्पादक किसान फसल बचाने में जुट गए हैं। खेतों में धान की फसल लगभग तैयार है। किसान अब फसल कटाई में तेजी कर रहे हैं, ताकि बारिश और आंधी से नुकसान न हो। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक मौसम साफ रहता तो अधिकतर किसानों की फसल कट जाती। उन्हें डर है कि बारिश होने पर खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम के अलावा किसानों के सामने मजदूरों की चुनौती भी है। कम समय में मजदूरों की व्यवस्था कर फसल की कटाई पूरी करना आसान नहीं है। इसके बावजूद किसान जल्द से जल्द धान की कटाई करने में जुटे हैं। किसान अमरेश्वर नारायण सिंह, प्यारेलाल पटेल, कन्हैया पटेल, लल्लन दुबे और बृजेश सिंह का कहना है कि उनकी खेती काफी हद तक मौसम पर निर्भर है। फसल तैयार होने के समय बारिश और आंधी की आशंका से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed