{"_id":"5fe726c88ebc3e3fbd5a8032","slug":"farmers-know-new-farming-techniques-distributed-seeds-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: किसानों ने जानी खेती किसानी की नई तकनीक, बांटे गए बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: किसानों ने जानी खेती किसानी की नई तकनीक, बांटे गए बीज
Sat, 26 Dec 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीखी तकनीक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में फॉर्ड फाउंडेशन की ओर से किसानों को नई तकनीक के माध्यम से खेती के उपाय बताने के साथ ही उनमें बीजों का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे कि किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी खेती किसानी कर सकें।
शनिवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर पंजाब सिंह के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गाजीपुर के बरहट, सवितापुर, करीमुद्दीनपुर आदि गांवों का निरीक्षण कर किसानों को तकनीक आधारित खेती अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान उनमें बीजों का वितरण भी किया गया।
बीएचयू के पूर्व कुलपति और फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर पंजाब सिंह ने कहा कि चयनित जिलों में किसानों को नई तकनीक से खेती करने के साथ ही बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कि किसान खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें। सरकार का भी यही प्रयास है कि किसानों को उनके ऊपज का बेहतर दाम मिल सके।

बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को नई तकनीक और योजनाओं से जोड़ना ही फाउंडेशन का का उद्देश्य है। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गांव में सबसे बड़ी समस्या पोषण और किसानों के उत्पादों का सही कीमत का न मिलना है।
इस दिशा में भी फाउंडेशन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। बायोटेक किसान परियोजना के अन्वेषक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी,गाजीपुर समेत सभी आकांक्षी जिलों में किसानों को तकनीकी खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कृषि उत्पादक संगठन द्वारा किसानों का कलस्टर बनाकर कृषि उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने की बात कही।

गाजीपुर जिले के एफपीओ बलराम सिंह ने योजना को किसानों के हित में बताया। इस दौरान रतन देव, उपेंद्र नाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, शिवांश, तुषार कांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।