फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers know new farming techniques distributed seeds in varanasi

वाराणसी: किसानों ने जानी खेती किसानी की नई तकनीक, बांटे गए बीज

Sat, 26 Dec 2020 05:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Dec 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers know new farming techniques distributed seeds in varanasi
किसानों ने सीखी तकनीक। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में फॉर्ड फाउंडेशन की ओर से किसानों को नई तकनीक के माध्यम से खेती के उपाय बताने के साथ ही उनमें बीजों का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे कि किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी खेती किसानी कर सकें।
विज्ञापन

शनिवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर पंजाब सिंह के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने गाजीपुर के बरहट, सवितापुर, करीमुद्दीनपुर आदि गांवों का निरीक्षण कर किसानों को तकनीक आधारित खेती अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान उनमें बीजों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन



बीएचयू के पूर्व कुलपति और फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर पंजाब सिंह ने कहा कि चयनित जिलों में किसानों को नई तकनीक से खेती करने के साथ ही बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कि किसान खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें। सरकार का भी यही प्रयास है कि किसानों को उनके ऊपज का बेहतर दाम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों को नई तकनीक और योजनाओं से जोड़ना ही फाउंडेशन का का उद्देश्य है। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गांव में सबसे बड़ी समस्या पोषण और किसानों के उत्पादों का सही कीमत का न मिलना है।

इस दिशा में भी फाउंडेशन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। बायोटेक किसान परियोजना के अन्वेषक डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वाराणसी,गाजीपुर समेत सभी आकांक्षी जिलों में किसानों को तकनीकी खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कृषि उत्पादक संगठन द्वारा किसानों का कलस्टर बनाकर कृषि उत्पाद के निर्यात को बढ़ावा देने की बात कही।
 

गाजीपुर जिले के एफपीओ बलराम सिंह ने योजना को किसानों के हित में बताया। इस दौरान रतन देव, उपेंद्र नाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, शिवांश, तुषार कांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed