{"_id":"5e6ccaeb8ebc3ea4e939a02a","slug":"farmer-hanged-himself-after-harvesting-in-marijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान
Sat, 14 Mar 2020 05:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में शुक्रवार की शाम को आए तूफान और बारिश से फसल को पहुंचे नुकसान से अवसादग्रस्त किसान ने देर रात कमरे में लुंगी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटककर जान दे दी। परिजनों ने देर रात शव को फंदे से लटका देखा तो सबके होश उड़ गए, परिजनों ने शव को उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को तूफान और बरसात से खेल में लगी फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने पर हेमंत कुमार परेशान हो गए थे। रात में 11 बजे वह अपने कमरे में गया।
विज्ञापन
उसके बाद लुंगी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गए। देर रात परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देख शव को उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शाम को बारिश के बाद फसल बर्बाद होने से वह बेहद तनाव में थे। वह किस्मत को कोस रहे थे। हेमंत की मौत से उनके वृद्ध पिता बैजनाथ सिंह, पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री प्रीती, पुत्र मयंक व शिवम के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन