{"_id":"5fe5fccabc02b20b142e4409","slug":"farmer-died-due-to-cold-in-bhadohi-returned-home-after-irrigation-crop-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में ठंड से किसान की मौत, रात में फसल की सिंचाई कर लौटा था घर, अब तक पांच की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में ठंड से किसान की मौत, रात में फसल की सिंचाई कर लौटा था घर, अब तक पांच की गई जान
Fri, 25 Dec 2020 08:23 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
गोपीगंज के छतमी के पास कोहरे में हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग अलाव जलाकर और धूप में बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड से पिपरिस के दून का पुरा गांव में एक किसान की मौत हो गई। अब तक जिले में ठंड से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात ठंड लगने से पिपरिस के दून का पुरा निवासी शिवशंकर यादव (30) की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह रात में फसल की सिंचाई कर घर लौटा। उसके पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सुबह कोहरा रहा लेकिन आठ बजे तक धूप निकल आई। ठंडी हवाओं के कारण धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 8.8 जबकि अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं दूसरी ओर ठंड के कारण सात से आठ बजे तक ज्ञानपुर समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा। पखवाड़े भर से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कोहरे के बीच धूप निकलने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहरी से लोग परेशान हो गए हैं। रात में अलाव जलाकर और दिन में छतों पर धूप सेंककर राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान लगातार आठ डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन